विन्ध्याचल धाम
विन्ध्याचल धाम का परिचय
विन्ध्याचल धाम (Vindhyachal Dham)
विन्ध्याचल धाम उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में गंगा तट पर स्थित भारत का एक अत्यंत पवित्र और प्रसिद्ध शक्ति पीठ है। यहाँ विराजमान हैं जगत जननी, आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी, जिन्हें अनंत भक्त मनोकामना पूर्ण करने वाली देवी के रूप में स्मरण करते हैं। यह धाम आस्था, भक्ति और शक्ति साधना का अद्वितीय संगम है।
विंध्याचल वह पावन स्थल है जहाँ माँ भगवती अपने संपूर्ण स्वरूप में विराजमान हैं। अन्य शक्ति पीठों पर माँ के अंग गिरने से शक्तिपीठ की स्थापना हुई, किंतु यहाँ स्वयं भगवती ने निवास स्वीकार किया।
मान्यता है कि सृष्टि की रचना के पश्चात जब ब्रह्मा जी ने मनु और शतरूपा को पृथ्वी पर भेजा, तब मनु ने यहाँ भगवती का विग्रह स्थापित कर सौ वर्षों तक कठोर तप किया। तपस्या से प्रसन्न होकर माँ ने उन्हें धन, धान्य, ऐश्वर्य और कुलवृद्धि का आशीर्वाद प्रदान किया।
नवरात्रि के पावन अवसर पर यहाँ विंध्याचल नवरात्रि मेला आयोजित होता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु सम्मिलित होकर माँ के दर्शन का पुण्य प्राप्त करते हैं।
माँ विंध्यवासिनी करुणामयी और कृपालु हैं। श्रद्धा और विश्वास से जो भी भक्त उनके चरणों में नतमस्तक होता है, उसकी हर मनोकामना माँ पूर्ण करती हैं और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आलोक भर देती हैं।
विशेष आकर्षण – त्रिकोण यात्रा (Trikon Parikrama)
विन्ध्याचल धाम की यात्रा तब तक पूर्ण नहीं मानी जाती जब तक श्रद्धालु यहाँ की प्रसिद्ध त्रिकोण यात्रा (Trikon Yatra) न कर लें। इसमें तीन प्रमुख देवी मंदिरों के दर्शन होते हैं:
1. विन्ध्यवासिनी देवी मंदिर (Vindhyavasini Devi Mandir) – धाम का मुख्य आकर्षण।
2. अष्टभुजा देवी मंदिर (Ashtabhuja Devi Mandir) – विंध्याचल पर्वत पर स्थित।
3. कालीखोह मंदिर (Kalikhoh Temple) – गुफा में स्थापित माँ काली का मंदिर।
मां विंध्यवासिनी परिवार क्या है?
मां विंध्यवासिनी परिवार, विंध्याचल धाम के तीर्थ पुरोहित पंडित शिवांग त्रिपाठी जी द्वारा स्थापित एक पावन संगठित परिवार है।
यह वह दिव्य मंच है, जहाँ आदिशक्ति, जगत-जननी, भगवती श्री मां विंध्यवासिनी के भक्तजन एक सूत्र में बंधकर मां की भक्ति और सेवा को जीवन का आधार बनाते हैं।
हमारा उद्देश्य केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं, बल्कि ब्राह्मण सेवा, समाजसेवा और विविध धार्मिक कार्यों में लोगों को जागरूक करना तथा उन्हें सक्रिय रूप से सम्मिलित करना है।
भारतवर्ष ही नहीं, अपितु विदेशों के कोने-कोने से मां के भक्त हमारे इस परिवार का हिस्सा बनकर एक सशक्त और संकल्पित भव्य परिवार की रचना कर रहे हैं।
विंध्याचल धाम से जुड़े प्रत्येक पर्व पर हमारे परिवार के सदस्यों की उत्साहपूर्ण और व्यापक सहभागिता रहती है।
आज के समय में, जब पाश्चात्य शैली और सोशल मीडिया का प्रभाव बढ़ रहा है, हमारा प्रयास है कि भक्तजन अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहें—चाहे वे ऑनलाइन हों या प्रत्यक्ष।
हम आपको भी सादर आमंत्रित करते हैं कि आप मां विंध्यवासिनी परिवार का हिस्सा बनें।
हमें पूर्ण विश्वास है कि इस दिव्य यात्रा में आपके जुड़ते ही आपके जीवन में आध्यात्मिक सुख और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जो आपके जीवन को एक नई दिशा प्रदान करेगा।
पंडित जी की चिट्ठी
नमस्कार भक्तों,
मैं आपका तीर्थ पुरोहित पंडित शिवांग त्रिपाठी।
हृदय को अपार प्रसन्नता होती है यह जानकर कि आप मां विंध्यवासिनी के चरणों में आस्था रखते हुए यहां तक पहुंचे हैं।
आज के समय में जहाँ लोग अधिकतर समय मोबाइल और आधुनिक साधनों में व्यतीत कर रहे हैं, वहीं पूजा-पाठ, अध्यात्म और भक्ति की ओर से मन कुछ दूर होता जा रहा है। इसी सोच के साथ लगभग पाँच वर्ष पूर्व एक संकल्प लिया—क्यों न विंध्याचल धाम को ऑनलाइन माध्यम से जोड़कर, यहाँ का इतिहास, यहाँ की महिमा और माँ की कृपा आप सब तक पहुँचाई जाए।
आप सबके आत्मीय स्नेह और सहयोग ने इस संकल्प को शक्ति दी है। अब समय है इस परिवार को और बड़ा करने का, ताकि सनातन धर्म की ज्योति विश्वभर में फैले और हम सब माँ विंध्यवासिनी के चरणों में विश्व कल्याण की कामना कर सकें।
आइए, इस दिव्य परिवार से जुड़िए।
सदस्यता लीजिए और आज ही माँ विंध्यवासिनी परिवार का हिस्सा बनिए।
माँ का आशीर्वाद सदा आप पर बना रहे।
आपका अपना
पंडित शिवांग त्रिपाठी
दैनिक आरती दर्शन
मां विंध्यवासिनी की आरती का प्रतिदिन सीधा लाभ उठाइए।
अब घर बैठे ही अनुभव करें ध्वनि, दीप और मंत्रों का दिव्य संगम — जैसे आप स्वयं मां के दरबार में उपस्थित हों। आज के दिन देवी दर्शन
पूजन बुकिंग
आपकी मनोकामनाओं की सिद्धि के लिए विशेष पूजन और अनुष्ठान।
ऑनलाइन बुकिंग सुविधा से जुड़ें और पवित्र विधि से संपन्न मां के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करें।
दर्शन व्यवस्था
मां विंध्यवासिनी के प्रत्यक्ष दर्शन हर भक्त का स्वप्न होता है।
हमारी सेवा से आपका यात्रा और दर्शन अनुभव सरल, सुविधाजनक और आध्यात्मिक रूप से अविस्मरणीय बनेगा। और जाने
होटल बुकिंग
विंध्याचल आने वाले भक्तों के लिए आरामदायक और सुविधाजनक ठहराव की व्यवस्था। विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर भक्तों के लिए निःशुल्क कमरे भी उपलब्ध — क्योंकि मां का दरबार सबके लिए है।
Live Arti Video
🔹विन्ध्याचल माँ आरती
माँ विन्ध्यवासिनी के दरबार से उठता दीपों का प्रकाश, मंत्रों की पवित्र ध्वनि और आरती का दिव्य आलोक, अब आपके घर-आँगन तक पहुँचे।
भले ही आप विंध्याचल धाम न आ सकें, फिर भी मां का आशीर्वाद आप तक निरंतर प्रवाहित होता रहे।
प्रतिदिन लाइव एवं रिकॉर्डेड वीडियो के माध्यम से जुड़ें और अनुभव करें मां विंध्यवासिनी के दरबार की भक्ति, शक्ति और शांति।”
Ready to Visit?
Contact Us
सुंदरम भवन, पुरानी वी आई पी मार्ग, गेट संख्या 1, श्री विंध्याचल धाम- 231307
Email: info@vindhyachal.in
Call: +91-7007264307
Follow Us