तीर्थ पुरोहित बुकिंग

दर्शन में ब्राह्मण और दक्षिणा का महत्व

विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी के दर्शन और पूजन का शास्त्रीय अधिकार केवल यहाँ के तीर्थ पुरोहितों को प्राप्त है।
ब्राह्मण द्वारा कराए गए विधिवत दर्शन और पूजन से श्रद्धा पूर्ण होती है और मां का आशीर्वाद कई गुना फलदायी बन जाता है।

दर्शन के उपरांत ब्राह्मण को भेंट की गई दक्षिणा केवल दान नहीं है, यह भक्त की श्रद्धा और कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है।
शास्त्रों में कहा गया है कि पूजन और अनुष्ठान के पश्चात ब्राह्मण को दक्षिणा देने से ही पूजा पूर्ण मानी जाती है।
दक्षिणा अर्पित करना मां के चरणों में समर्पण का प्रतीक है, जिसे ब्राह्मण आपके लिए आशीर्वाद रूप में स्वीकार करते हैं।
अब आप हमारी वेबसाइट के माध्यम से सीधे तीर्थ पुरोहित बुकिंग कर सकते हैं।
बुकिंग के बाद आपके दर्शन और पूजन की संपूर्ण व्यवस्था ब्राह्मण द्वारा सुनिश्चित की जाएगी, जिससे आपकी यात्रा सरल, सुगम और आध्यात्मिक रूप से अविस्मरणीय बनेगी।   

Book your Donation

7 + 9 =

प्रशासनिक प्रोटोकॉल बुकिंग

मां विंध्यवासिनी धाम में आने वाले उन विशेष अतिथियों और योग्य अधिकारियों के लिए, जो प्रशासनिक प्रोटोकॉल के अंतर्गत आते हैं, हमारे द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है।
यह व्यवस्था सीधे प्रशासनिक भवन से प्रारंभ होकर VIP प्रोटोकॉल दर्शन तक सुनिश्चित की जाती है।

इस सेवा का उद्देश्य है कि जिन अतिथियों को प्रोटोकॉल प्राप्त है, उन्हें बिना किसी असुविधा के, सुगम, व्यवस्थित और गरिमामय तरीके से मां विंध्यवासिनी के दर्शन कराने की संपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध हो सके।

✨ VIP प्रोटोकॉल दर्शन के अंतर्गत —

प्रशासनिक भवन से सीधा प्रोटोकॉल जुड़ाव

सदाचारी और योग्य तीर्थ पुरोहितों द्वारा विधिवत दर्शन की व्यवस्था।

सरल, सुरक्षित और समयबद्ध दर्शन की सुविधा।

प्रोटोकॉल बुक करें।


    नोट : श्री विंध्य विकास परिषद के नियम अनुसार प्रशासनिक प्रोटोकॉल सुविधा केवल उनको ही दिया जाएगा जो इसके योग्य हों। सभी प्रशासनिक कर्मचारियों के लिए यह व्यवस्था लागू नहीं है।